सिवान: वैशाली से सीवान में युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

वैशाली में पेट्रोल टैंकर विस्फोटक में युवक की हुई थी मौत

परवेज अख्तर/सिवान: वैशाली के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 22 स्थित गोदिया चौक के पास बुधवार को एक खाली पेट्रोल टैंकर में वेल्डिंग करने के दौरान अचानक टैंकर में विस्फोट होने के बाद आंदर के एक युवक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। मृतक आंदर निवासी विनोद चौधरी का पुत्र अर्जुन चौधरी बताया था। गुरुवार की अल सुबह घर उसका शव पहुंचते ही स्वजनों कोहराम मच गया।

मां सुनीता देवी, भाई दीपक चौधरी, आशीष चौधरी एवं संदीप चौधरी एवं बहन गुड़िया कुमारी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। गुरुवार को शव का दाह संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि अर्जुन चौधरी दो वर्ष से मुजफ्फरपुर के गोदिया चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता था। वह भाइयों में दूसरे था तथा अविवाहित था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026