मैरवा: मुख्यमंत्री के जनता दरबार में नल-जल योजना में गड़बड़ी की शिकायत

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री के जनता दरबार में सोमवार को सात निश्चय के तहत नल-जल योजना में गड़बड़ी की शिकायत एक स्थानीय युवक ने की है। मैरवा धाम के राजन कुमार मद्देशिया ने नल-जल योजना के अधूरे काम व महज खानापूर्ति की शिकायत की है। योजना में गड़बड़ी की शिकायत करने पर स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं करने की बात भी कहा है। युवक ने बिजली आपूर्ति में लचर व्यवस्था और हाई मास्क लाइट के नहीं जलने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने तत्काल इस मामले में नगर विकास मंत्री को संज्ञान लेने का निर्देश दिया है।

मैरवा धाम के राजन कुमार मद्देशिया ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में तीन अगस्त को ऑनलाइन शिकायत की थी। फरियादी का शिकायत पत्र स्वीकृत होने के छह माह बाद उसे बुलाया गया था। युवक की शिकायत के बाद नगर पंचायत और बिजली कंपनी के कार्यालय से उसे संबंधित शिकायत के संबंध में जानकारी ली गयी है। युवक ने कहा कि शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचा था। वहां नल-जल में गड़बड़ी, बिजली आपूर्ति में अनियमितता, जर्जर सड़क के साथ हाई मास्क लाइट नहीं जलने की शिकायत की है। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नगर विकास विभाग के पास भेज कर संज्ञान लेने को कहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024