गुठनी के इलाके में बालू खनन रोकने में प्रशासन विफल

परवेज अख्तर/सिवान: राज्य सरकार के तमाम आदेश के बावजूद प्रखंड के कई जगहों पर अवैध खनन जारी है। कई जगहों से मिट्टी व बालू का अवैध खनन नदी के गाद से किया जा रहा है। जिसमें ग्यासपुर, मैरिटार, खड़ौली, सोनहुला, योगियाडीह, गांव के नदी इलाकों से कारोबारी अवैध खनन कर रहे हैं। लोगों की माने तो नदी द्वारा लाई गई मिट्टी व बालू को कारोबारी रात के समय ट्रैक्टर पर भर कर ले जाते हैं। मिट्टी के खनन से जहां लोगों को काफी असुविधा होती है। वहीं बरसात के महीनों में नदी में बाढ़ आने से कटाव का खतरा और भी बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि कारोबारी बिना किसी सरकारी आदेश के नदी से मिट्टी व बालू का खनन करते हैं।

बाढ़ के दिनों में लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। नदी से अवैध खनन का कारोबार ग्यासपुर व मैरिटार गांव के नदी इलाके में सबसे ज्यादा है। इस खनन से बाढ़ के समय तटबंधों को नुकसान पहुंचने की आशंका के साथ कई जगहों पर कटाव की आशंका बनी रहती है। जिसको लेकर ग्रामीण व किसान काफी चिंतित है। वही स्थानीय प्रशासन पूरे मामले में मूक दर्शक बना हुआ है। ग्रमीणों की कई बार शिकायत के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने कहा कि अगर इस कारोबार को जल्द बंद नहीं किया गया तो इसकी शिकायत डीएम व एसपी से करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि खनन विभाग द्वारा आज तक कारोबारियों के खिलाफ कोई भी सख्त कदम नहीं उठाया गया। सीओ शम्भूनाथ राम का कहना है कि इसकी जानकारी नहीं मिली है। अगर खनन हो रहा है तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते हैं खनन पदाधिकारी

जिला खनन पदाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला आने पर हम खुद दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। इस तरह का काम पूरी तरह गैर कानूनी है। इसके लिए जल्द से एक टीम का गठन कर दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026