परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय क्षेत्र के मिस्करही स्थित मदरसा अरबिया नूरिया इस्लामिया के प्राचार्य अहमद हुसेन रिजवी का शुक्रवार रात निधन हो गया। वे अपने मदरसा के आवास में सोए हुए थे। शनिवार को बच्चे और शिक्षक मदरसा पहुंचे तो उन्हें उनके कक्ष में बिस्तर पर मृत पाया। मृत देख बच्चों और शिक्षकों में हलचल मच गई। प्राचार्य मधुबनी के रईमा गांव निवासी थे। वे करीब तीन दशक से भी अधिक समय से वे इस मदरसा में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त की अभी तीन वर्ष बाकी थे। उनकी मृत्यु की सूचना इस मदरसे के शिक्षकों ने फोन कर उनके घर वालों को दी।
सूचना पर पहुंचे मृतक के दामाद एंबुलेंस से शव लेकर मृतक के पैतृक गांव मधुबनी के रईमा चले गए। उधर मदरसा अरबिया नूरिया मिस्करही के प्राचार्य अहमद हुसैन रिजवी के असामयिक निधन की सूचना फैलते ही मदरसा शिक्षकों और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर छा गई। मदरसा अरबिया नूरिया के पूर्व प्राचार्य मौलाना चमन कादरी, हाफिज सगीर अहमद, मौलाना शमशाद हाफिज, मोहम्मद शमीम, इजहार हुसैन, मोहम्मद इलियास, शमसुल होदा समेत कई मदरसा कर्मियों ने शोक व्यक्त की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…