सिवान: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में मां-पुत्र सहित चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर एवं लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी हालत चिंताजनक होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई निवासी नूरैसा खातून, इमरान हुसैन, आमी खुसरो एवं लकड़ी नबीगंज ओपी के लकड़ी निवासी सह प्रखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के अध्यक्ष बच्चा राय शामिल हैं।बताया जाता है कि सिसई निवासी नूरैसा खातून अपने दो पुत्रों इमरान हुसैन एवं आमी खुसरो के साथ बाइक से मदारपुर जा रहीं थी। इस क्रम में कन्हौली- शहरकोला के बीच रविवार की शाम वर्षा के दौरान पेड़ की डाली उनकी बाइक पर गिर गई इससे तीनों घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां तीनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं लकड़ी नबीगंज ओपी के चमनपुरा में साइकिल सवार को बचाने के दौरान लकड़ी निवासी सह प्रखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के अध्यक्ष बच्चा राय बाइक से गिर कर घायल हो गए। बताया जाता है कि बच्चा राय अपनी बाइक से मदारपुर से घर लौट रहे थे तभी चमनपुरा तीन मुहानी के पास एक साइकिल सवार अचानक सामने आ गया जिसे बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए लकड़ी नबीगंज अस्पताल लाया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026