मैरवा: भाकपा माले का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में एकजुट होने का आह्वान

बुलडोजर और फांसीवाद के विरोध में लागये गये नारे

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा के एक निजी मैरेज हाल में एक मई यानी मजदूर दिवस के दिन भाकपा माले का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की शुरुवात झंडा तोलन के साथ शहीदों की अरमानों को जिंदा रखने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. इसके साथ कार्यकर्ताओ ने सरकार की बढ़ती तानाशाही और बुलडोजर फासीवाद बंद करो के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि अगले साल फरवरी में महाधिवेशन होगा.

जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी का विस्तार के साथ संगठन को मजबूत करना होगा. जीरादेई विद्यायल अमरजीत कुशवाहा ने कहा की इस दौरान जिला में गरीब दलित अति पिछड़ा अल्पसंख्यकों की एक मजबूत एकता बनाने के लिए संघर्ष करने पर विस्तार से चर्चा की गई. दरौली विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि इस सरकार में महंगाई और बेरोजगारी काफी तेजी से बढ़ रही है.इस मुद्दा पर सरकार चुप्पी साधी हुई है. मौके पर अमर यादव, पोलित बयूरो सदस्य धीरेंद्र झा, हंसनाथ राम, जिशु अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, मुकेश कुशवाहा,बच्चा कुशवाहा, सुरेश राम, सोहिला गुप्ता, जयशंकर पंडित, योगेंद्र यादव, जुगुल ठाकुर, विकास यादव समेत सैकड़ो माले कार्यकर्ता मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026