मैरवा: धरनीछापर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा हायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के बड़गांव पंचायत के धरनी छापर गांव में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को वाराणसी से आये महाराज रितेश मिश्रा के नेतृत्व में हाथी-घोड़े और गाजे बाजे के साथ गयारह सौ कुवारी कन्याओं व महिलाओa ने शामिल होकर कलश यात्रा निकाली. यात्रा में शामिल सैकड़ों महिला-पुरुष हाथों में कलश लेकर चल रहे थे. कलश यात्रा के दौरान पूरा इलाका शिव भगवान के नारों के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. यात्रा जिस रास्ते से गुजर रही थी. वहां का वातावरण भक्तिमय हो जा रहा था. मौसम अनुकूल होने के बावजूद कलश यात्रा में शामिल महिला और पुरुषों की कतार घंटों चलती रही.

धरनी छापर गांव से हजारों महिला-पुरुषों के साथ यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मैरवा हरिराम बाबा के ब्रह्म स्थान पर पहुंचकर पोखरा से श्रद्धालु कलश में जल भर कर पुन: यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए. यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थपित हुआ. महाराज रितेश मिश्रा ने कहा कि परिक्रमा प्रणाम और प्रसाद के द्वारा दैहिक, दैविक तथा भौतिक ताप, संताप, परिताप तीनो कष्ट कम होता है. आयोजन कर्ता राजमंगल पटेल ने कहा की महायज्ञ 2 मई से 6 मई तक चलेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026