परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर पंचायत की शुक्रवार को हुई बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए। विकास कार्यों को गति देने का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत के सभी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ। अब बिना नक्शा पारित कराए नगर पंचायत क्षेत्र में भवन निर्माण नहीं हो सकेगा। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
वार्ड पार्षद नंदकिशोर प्रसाद ने मझौली चौक के निकट स्थित स्तरोन्नत मध्य विद्यालय के सामने सड़क के किनारे खाली भूमि पर यात्रियों के लिए बैठने की वयवस्था और सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया। जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत चयनित सभी कुएं का सुंदरीकरण और ठोस एवं तरल कूड़े कचरे की डंपिंग भूमि की घेराबंदी कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता मुख्य पार्षद किस्मती देवी ने की। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी परवेज आलम और वार्ड पार्षद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…