सिवान: 24 घंटे में शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं यू-डायस पर बच्चों की इंट्री : डीईओ

परवेज अख्तर/सिवान: शिक्षा विभाग द्वारा यू-डायस 2022-23 के तहत निजी विद्यालयों में नामांकित बच्चों की इंट्री करने को लेकर बार-बार निर्देश देने के बावजूद कई निजी विद्यालयों द्वारा गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। आलम यह है कि निर्देश के बावजूद भी 213 निजी विद्यालयों द्वारा यू-डायस अंतर्गत स्टूडेंट डाटावेस में वित्तीय वर्ष 2022-23 में पढ़ने वाले सभी बच्चों की इंट्री या तो पूर्ण नहीं की गई है, या फिर कम इंट्री कराकर छोड़ दिया गया है। इस कारण जिले के नामांकन में भारी कमी आ रही है। इस पर सख्त होते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शेष बचे बच्चों की इंट्री 24 घंटे के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

डीईओ ने बताया है कि संबंधित विद्यालय इंट्री पूर्ण कराने के उपरांत गत वर्ष (2022-23) की उपस्थिति पंजी अपने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में ले जाकर उसका सत्यापन कराते हुए यह प्रमाण देंगे कि सभी बच्चों की इंट्री शत प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि यू-डायस अंतर्गत स्टूडेंट डाटावेस में इंट्री प्रारंभ नहीं करने वाले 10 विद्यालयों का यू-डायस कोड समाप्त कर दिया गया है। जो विद्यालय अपने बच्चों की इंट्री शत-प्रतिशत नहीं कराते हैं तो उनके विद्यालय के यू-डायस कोड समाप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026