मैरवा: इलेक्ट्रिक दुकानदार को बदमाशों ने गोली मारी, रेफर

बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवां बुजुर्ग गांव के समीप सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक इलेक्ट्रिक दुकानदार सह मिस्त्री को गोली मारकर घायल कर दिया और लोगों को आता देख फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुकानदार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वजनों द्वारा घायल का इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में कराया जा रहा है। घायल की पहचान सिसवा बुजुर्ग निवासी नीतेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सिसवा बुजुर्ग निवासी नीतेश कुमार मैरवा धाम स्थित इलेक्ट्रिक दुकान चलाते हैं तथा इलेक्ट्रिक मिस्त्री का भी कार्य करते हैं। वे प्रतिदिन की तरह सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी दरौली मोड़ से कुछ दूरी पर सिसवा बुजुर्ग गांव के समीप पूर्व से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।

गोली उनके पीछे कंधे पर लगी। वे गोली लगते ही गिर गए। उनके द्वारा शोर मचाने तथा गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचते तब तक बदमाश अपनी बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ दुकानदार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल की स्थिति गंभीर बता प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घायल के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। स्वजन घायल को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए। पूछताछ के दौरान घायल दुकानदार ने किसी से दुश्मनी की बात से इन्कार किया है। वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं समाचार प्रेषण तक घायल के स्वजन थाना द्वारा में आवेदन नहीं दिया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026