✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा पेट्रोल पंप के नजदीक टिकुलिया पुल के पास सोमवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान यूपी के बलिया के बासडीह जिले के मैरीटार निवासी रवि कश्यप उर्फ रवि बिन के रूप में हुई है। जिसे मंगलवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। युवक के पास से एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन में आठ गोली, बाइक की सीट से कपड़े में लपेटा 12 गोली बरामद हुआ।
बताया जाता है कि सोमवार की शाम टड़वा पेट्रोप पंप के बगल स्थित टिकुलिया पुल के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी तभी अगसड़ा की तरफ से एक बाइक सवार युवक तेजी से आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे बाइक रोकने का इशारा किया तो वह तेजी से बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब उसकी जांच की तो उसके कमर से हथियार बरामद हुआ। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि युवक को एक बाइक, एक लोडेड पिस्तौल, 20 गोली, एक मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…