परवेज अख्तर/सिवान: यूपी-बिहार सीमा पर स्थित मैरवा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहियां के एक शिक्षक को शराब के नशे में मंगलवार को विद्यालय पहुंचना भारी पड़ा। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस विद्यालय पहुंची और शिक्षक को गिरफ्तार कर थाना लेकर चली गई। बताते हैं कि शिक्षक कन्हैया प्रसाद गुप्ता को शराब के नशे में देखकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। देखते ही देखते शिक्षक और ग्रामीणों के बीच कहासुनी होने लगी और बात बिगड़ गई।
इसके बाद शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण विद्यालय में तालाबंदी की धमकी देने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ, बीईओ और स्थानीय पुलिस को फोन कर दी। सूचना मिलते ही बीईओ अनीता कुमारी और मैरवा पुलिस विद्यालय पहुंच गई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया गया। वहीं पुलिस आरोपित शिक्षक कन्हैया प्रसाद गुप्ता को अपने साथ लेकर थाने चली गई। बीईओ ने कहा कि संबंधित शिक्षक के विरुद्ध प्रावधान के अनुसार विभाग कार्रवाई करेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…