भगवानपुर व सकरी में महावीरी मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर व सकरी में लगने वाला दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा मेला सोमवार की रात शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान जहां युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखा लोगों की वाहवाही लूटी, वहीं कलाकारों ने झांकी व भक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। जिले के अतिसंवेदनशील महावीरी मेलों में शुमार सकरी के महावीरी अखाड़ा मेला के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन व स्थानीय लोगों में संतोष व्याप्त है। प्रशासन से राहत की सांस ली है।

वहीं मेला के शांतिपूर्ण सफल होने पर सोमवार को सकरी पहुंचे महाराजगंज के नवपदस्थापित एसडीओ रोचना माद्री व एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन का स्वागत किया गया। स्थानीय पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष बबन तिवारी ने सकरी मेला में बने कैंप में सोमवार की रात दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीओ डा. कुंदन, दिनेश कुशवाहा, शेखर कुशवाहा, बीडीसी हरिकिशोर चौधरी व अन्य लोग उपस्थित थे। मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अनुमंडल के सभी थानों की पुलिस, अनुमंडल के सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व अन्य पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026