परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के मैरवा थाना अंतर्गत इलाके में जाप के सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद गुफरान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।यह घटना शनिवार की देर संध्या की बताई जा रही है।उधर घटना की सूचना मिलते हीं सैकड़ों की संख्या में जाप के कार्यकर्ता व मोहल्ला के लोग सदर अस्पताल पहुंच गए।
मृतक जाप के सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद गुफरान (33 वर्ष) जो शहर के कागजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद मोतीउल्लाह के पुत्र थे जो शनिवार की संध्या में मैरवा के तरफ से बाइक सवार होकर अपने घर लौट रहे थे की तभी मैरवा थाना इलाके में उक्त घटना घटी।
उधर सदर अस्पताल द्वारा भेजे गए ओडी स्लिप के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्मार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।उधर गुफरान की हुई सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के बाद पूरा कागजी मोहल्ला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हो चुका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…