Categories: पटना

कुख्यात अपराधी ने एसएसपी को सोशल मीडिया पर दी गिरफ्तार करने की चुनौती, पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार

पटना: कोतवाली थाना क्षेत्र के सूजागंज में सात जनवरी 2017 को दुकान पर बम फेंकने के आरोपी और भागलपुर एसएसपी को सोशल मीडिया पर चुनौती देने वाले कुख्यात अपराधी तनवीर आलम को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वह विवि थाना क्षेत्र के असानंदपुर का रहने वाला है।

बमबाजी की घटना के बाद से वह फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी। एसएसपी निताशा गुड़िया ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस मौके पर एसपी सिटी स्वर्ण प्रभात भी मौजूद थे। सालों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी तनवीर आलम ने सोशल मीडिया पर भागलपुर पुलिस को चुनौती दी थी।

एसएसपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर भागलपुर एसएसपी को गिरफ्तार करने की चुनौती देते हुए पोस्ट किया था। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में सक्रिय हो गयी थी। उसकी लोकेशन नागपुर की आई। इसके बाद भागलपुर पुलिस ने नागपुर पुलिस से संपर्क किया।

एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीम बनाई गयी थी, जिसमें एएसपी सिटी शुभम आर्य, कोतवाली थाना में एसआई देवानंद पासवान व विवि थाना के एएसआई अमोद कुमार शामिल थे। इसी टीम ने नागपुर से तनवीर को गिरफ्तार किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026