मैरवा: कोड़रा किशोरी की नहाने के दौरान झरही में डूबने से मौत

जामुन खाने के बाद सहेलियों के साथ गयी थी नहाने

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बड़का कोड़रा गांव की एक 12 वर्षीय लड़की की रविवार की सुबह 8 बजे के करीब झरही नदी में नहाने के दौरान डूब गई. सहेलियों द्वारा चिल्लाने के बावजूद कारगर व्यक्ति के अभाव में उसे बचाया न जा सका. इस घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण झरही नदी के पास पहुंचे. उसकी खोजबीन में लग गए, परंतु घंटों बाद असफलता ही हाथ लगी. इसकी सूचना मुखिया अजय चौहान ने जिला प्रशासन को दी. जहां से एनडीआरफ भेजने की सूचना प्राप्त हुई है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कोरडा गांव के उपेंद्र पटेल की 12 वर्षीय लड़की अपनी सहेलियों के साथ जामुन खाने के लिए घर से निकली. जामुन खाने के बाद वह नहाने के लिए झरही नदी के पास पहुंच गई. हालांकि यह लड़कियां अक्सर नहाने जाती थी, परंतु इधर झरही नदी में पानी के बढ़ जाने एवं धारा प्रवाह होने के कारण वह अपने को काबू में नहीं रह सकी और धारा के साथ डूब गयी.

लड़कियों के शोर करने से लोग पहुंचे, परंतु अब तक उसे प्राप्त नहीं किया जा सका है. लड़की के पिता उपेंद्र पटेल बाहर रहते हैं. बाबा बंसी लाल पटेल मार्केट आए हुए थे जो सुनने के बाद भागे भागे घर आए. नदी में लड़की के गुम होने की सूचना के बाद घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. मुखिया अजय भास्कर चौहान मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं एवं लड़की के ढूंढने में लगे हुए हैं. कोडरा गांव के उपेंद्र पटेल को गुजरात गये हुए मात्र 20 दिन ही हुआ था कि उनकी छोटी बेटी साक्षी की मौत झरही नदी में डूबने से हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पिता को भारी सदमा लगा है. उनको एक लड़का और दो लड़की थी. मृतिका कक्षा 8 की छात्रा थी. मौत की इस विदारक घटना ने सभी के आखों को नम कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026