महाराजगंज के लोगों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज नगर पंचायत के मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह व ग्रामीण क्षेत्र के पोखरा निवासी भाजपा के पूर्व विस्तारक दिलीप सिंह के निवास पर भाजपा के अधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के ”मन की बात” सुनी. इस दौरान जिला संगठन के मंत्री अवधेश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने वसुधैव कुटुम्बकम की भारतीय अवधारणा को दुनिया भर में साकार कर दिया है. नगर मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा भारत के जन-जन मन की बात को सुन कर मोदी सरकार के शासन के प्रति सकून महसूस कर रही है.

विस्तारक दिलीप कुमार सिंह, अधिवक्ता मिथलेश कुमार सिंह ने कहा भारतीय के लिए गर्व का अवसर बना है.सम्पूर्ण विश्व में नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे पीएम हैं जो नियमित रूप से जनता के हर वर्ग से सीधा संवाद कर देश की दिशा तय करते हैं. जनता से मन की बात करते हैं और जनता के मन के मुताबिक देश का संचालन करते हैं. कहा कि एक प्रधानमंत्री के हृदय में 135 करोड़ लोगों की धड़कन महसूस हो रही है. मौके पर अमरजीत सिंह, अवधेश पांडे के आलावा इसराइल अंसारी, विकास सिंह, राजू कुमार,आलोक कुमार, उदय जी महाराज , नौनित पांडे आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026