मैरवा: राशन में धांधली को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी को लिखा पत्र

आपूर्ति पदाधिकारी को तीन माह पूर्व में भी इसकी शिकायत किया था

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा के राशन डीलरों द्वारा किए जा रहे धांधली को लेकर सांसद प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में मैरवा के मुड़ियारी पंचायत के गोपालचक की डीलर सुनीता देवी, बभनौली पंचायत के कैथवली के डीलर रविंद्र प्रसाद तथा  प्राणगढ़ी के डीलर जगदीश प्रसाद  पर राशन किरासन के वितरण में काफी धांधली कर रहे हैं. ये लाभुकों को 5 किलो की बजाय चार किलो राशन तथा गेंहू के 2 रुपए मूल्य की बजाय 3 रूपया तथा चावल के लिए 3 रुपए की बजाय 4 रुपए वसूल रहे हैं. किरासन तेल 6 महीने पर वितरित कर रहे हैं.

उन्होंने आपूर्ति पदाधिकारी से इन मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि तीन माह पूर्व उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय आपूर्ति पदाधिकारी को भी की थी. लेकिन अबतक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है. सांसद प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह ने कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसिभ नहीं किया. उन्होंने अल्टीमेटम दिया की अगर आपूर्ति विभाग इस मामले को संज्ञान में नहीं लेती है तो जिला अधिकारी को पत्र देंगे और बड़ा आंदोलन डीलरों के खिलाफ चलेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026