मैरवा: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर, पीड़िता पर बना रहे दवाब

फेसबुक से मित्रता कर युवक से मिलना पड़ गया किशोरी को महंगा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ गत चार अप्रैल को हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के आरोपित दो माह बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर है और पीड़ित परिजनों पर दवाब बना रहे हैं. पीड़िता और उसके परिजनों ने वरीय अधिकारियों से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगायी है. पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के 80 दिन गुजर गये और छह आरोपितों में पांच की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो सकी. यही नहीं घटना का मुख्य सूत्रधार सह आरोपित गुठनी थानाक्षेत्र के चितविश्राव गांव निवासी माधव गुप्ता तक पुलिस नहीं पहुंच सकी. पुलिस की शिथिलता के कारण आरोपितों द्वारा पीड़ित परिवार को मुकदमा उठाने के लिये धमकियां भी मिल रही है. सीवान महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 22/21 के तहत कुल छह युवक आरोपित है.

जिनमें एक को मैरवा से पुलिस ने घटना के कुछ ही दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन शेष के लिये सुस्त पड़ गयी पुलिस. विदित हो कि मैरवा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को फेसबुक के माध्ययम से एक युवक से मित्रता करना महंगा पड़ गया. वह उस दरिंदे सहित उसके मित्र व अन्य युवकों के हवस की शिकार बन गयी. पीड़िता में महिला थाने में दर्ज करवायी प्राथमिकी में बतायी है कि घटना के दिन गुठनी के चितविश्राव गांव निवासी मेरा फेसबुक मित्र मेरे गांव में आया था. उसने रात को मुझे मेरे घर के पीछे बागीचे में बुलाया और मित्रों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. मित्रों में गांव के मन्नू गोड़, सुजीत राजभर, तेजू राजभर व कलिंदर उर्फ गुड्डू बैठा शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026