मैरवा: महंगाई के खिलाफ माले कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने कोविड के दौर में बेतहाशा महंगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान कबीरपुर पंचायत के इमलौली में माले कार्यकर्ताओ ने हाथ में बैनर लेकर सरकार से राशन के साथ साथ संपूर्ण भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग किया है. मुखिया अशोक प्रसाद ने कहा है कि कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन में सभी कामकाज बंद होने के बाद भी आये दिन महंगाई लगातार बढ़ रही है.

जिससे गरीब मजदूर को महंगाई की मार को झेल पाना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है. उन्होंने सरकार से मांग किया है कि मनरेगा मजदूर को 200 दिन काम और मजदूरी 500 रुपया, गरीबों को सड़ा हुआ चावल और गेहूं देकर उनका अपमान नहीं करें. मौके पर महेंद्र चौहान, मोहन यादव, रामबहादुर पटेल, योगेंद्र यादव, राजकिशोर यादव, हृदया यादव आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026