परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड मुख्यालय कहने को तो सीवान का सबसे पुराना प्रखंड है. परंतु सुविधा के नाम पर आज तक इसकी अनदेखी की गई. मात्र चार दिनों की रिमझिम बारिश के बाद पचरुखी वासियों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है. पचरुखी सीवान मुख्य मार्ग कई जगहों पर जलमग्न हो गया है. जिससे दोपहिया या चार पहिया वाहन चालक अपना वाहन बाईपास के रास्ते लेकर जाने को मजबूर है. जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है. आलम यह है कि यदि पैदल भी जाना हो तो सोचना पड़ता है.
पचरुखी प्रखंड मुख्यालय से लेकर पचरुखी भवानी मोड़ तक की मुख्य सड़क की हालत इतनी दयनीय हो गई है कि लोग पैदल जाने से भी झिझक रहे हैं. सड़कों पर पानी का एक और कारण स्थानीय लोगों द्वारा अपने घर की नाली का सड़क पर बहाया जाना भी है. नाली के पानी की वजह से सड़क अक्सर टूट जाती हैं, और सालों भर पानी लगा रहता है. प्रखंड मुख्यालय का खेल मैदान, उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज का मैदान पानी में डूब चुका है. मुख्य सड़क से प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी कार्यालय की तरफ जाने वाली सड़क देखने में लगता ही नहीं कि यह सड़क है. पूरे सड़क पर पानी लग चुका है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…