मैरवा: वितरणी में कम जलापूर्ति पर विधायक ने अधिकारियों की ली कलास

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा सारण नहर की वितरणी में कम जलापूर्ति होने से किसानों को हो रही परेशानी को लेकर सोमवार को जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में माले कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने इसे अधिकारियों की लापरवाही बताते हुए फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि हर हाल में किसानों को नहर में पर्याप्त पानी चाहिए। पानी नहर के अंत तक पहुंचना चाहिए। नहर की सफाई नहीं होने से पानी नहर के अंत तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसे उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का परिणाम बताया और कहा कि जेसीबी से नहर की सफाई कराई जाए। कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार और सहायक अभियंता दीपक कुमार ने कहा कि नहर में पानी लक्ष्य के मुताबिक नहीं आ रहा है।

किसानों के साथ 15 जुलाई को बैठक कर निर्णय लिया गया था कि आरडी 135 को सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सुबह 6 से रात 9 बजे तक गिरा कर रखा जाएगा। ताकि इस क्षेत्र से जुड़े किसान धान की रोपाई व सिंचाई कर सके। इसके बाद आरडी 135 का गेट उठा कर पानी आंदर, असाव और सिसवन की तरफ सप्लाई की जाएगी। इसी रोस्टर से पानी सप्लाई दी जा रही है। विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि पानी की कमी के कारण किसानों को धान की रोपनी करने में परेशानी हो रही है। किसानों को प्रतिदिन नहर में पानी चाहिए। विधायक ने जल आपूर्ति बढ़ाने के लिए वरीय अधिकारियों से फोन पर बात की। बैठक में कनीय अभियंता अरविंद कुमार मदन मोहन प्रभात कुमार रंजीत कुमार कुमार आनंद के अलावा माले के प्रखंड सचिव मुकेश कुशवाहा उपेंद्र साह इम्तियाज अली भी थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026