सिवान: अधिवक्ता उपेंद्र सिंह के निधन पर शोक

परवेज अख्तर/सिवान: वरीय अधिवक्ता उपेंद्र सिंह के असामयिक निधन की सूचना पर पूरे कोर्ट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई । उपेंद्र सिंह वरीय अधिवक्ता थे तथा और फौजदारी के साथ-साथ दीवानी के भी अच्छी जानकारी रखते थे। साथ ही वे अधिवक्ताओं के संघर्ष के लिए पहली पंक्ति में खड़ा रहते थे। अधिवक्ताओं के हित से जुड़े सभी मामलों में संघर्ष के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। वे विगत कुछ वर्षों से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। बावजूद अद्म्य इच्छाशक्ति के बल पर अपने कार्य का निर्वहन कर रहे थे। उनकी किडनी भी अब काम नहीं कर रही थी।

कुछ दिनों से वे कचहरी नहीं आ रहे थे। इसी क्रम में रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली। परंपरा का निर्वहन करते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से अलग रखते हुए कोई कार्य नहीं किया। संघ भवन में अध्यक्ष शंभू दत्त शुक्ला की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संघ सचिव प्रेम कुमार सिंह ने अधिवक्ता उपेंद्र सिंह के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़कर गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026