✍️परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ धनंजय कुमार ने जाति आधारित जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया. बैठक में जाति आधारित जनगणना को लेकर दिए गए मोबाइल एप, प्रगणकों द्वारा भरे जाने वाले ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन प्रपत्र को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. वहीं एप के इंस्टाल और संचालन तथा पर्यवेक्षकों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए इसके निदान पर चर्चा की गई.
बैठक के दौरान बीडीओ धनंजय कुमार ने कहा कि जनगणना प्रपत्र को सावधानी से भरा जाना है. इसे निर्धारित समय सीमा पर पूरा कर लिया जाना है. इसके लिए सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक आपसी सामंजस्य बैठाकर काम को सहयोग के साथ पूरा करेंगे. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…