मैरवा में धूमधाम से मनाई गई कस्तूरबा गांधी की जयंती

कक्षा 8 वीं उत्तीर्ण छात्राओं को दी गयी विदाई

✍️परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा प्रखंड परिसर स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को समारोह आयोजित कर केक काटकर कस्तूरबा गांधी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सर्व शिक्षा अभियान के जूनियर इंजीनियर हसमुल्लाह अंसारी थे. कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा पर सभी ने पुष्प अर्पित किया. छात्राओं ने स्वागत गान गाकर उपस्थित लोगों का स्वागत किया. इस अवसर पर उपस्थित लोग विद्यालय के छात्राओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कस्तूरबा गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया.वहीं विद्यालय के कक्षा 8वीं उतीर्ण छात्राओं को कलम और कॉपी देकर विदाई दिया गया.

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह ने ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. स्कूल के प्रिंसिपल रमेश गुप्ता ने कहा कि नामांकन शुरू हो गया है. इस विद्यालय में अधिक से अधिक छात्राओं का नामांकन कराने की बात कही. मौके पर शिक्षक विनोद सिंह, आलोक कुमार, राजन कुमार, अमितेश राय, वार्डेन ममता कुमारी के साथ छात्राएं मौजूद थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026