मैरवा: बाइक की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा-दरौली मुख्य मार्ग पर शीतलपुरा मोड़ के निकट रविवार की देर शाम एक वृद्ध महिला की मौत बाइक की चपेट में आकर घटनास्थल पर हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि अपाची बाइक पर सवार तीन युवक दरौली की तरफ से मैरवा आ रहे थे। इसी दौरान शितलपूरा मोड़ पर वृद्ध सांवरी देवी भैंस को अपने दरवाजे पर खूंटा से खोलकर दूसरे जगह बांधने जा रहीं थी तभी भैंस की रस्सी उनके हाथ से छूट गई। अचानक भैंस छलांग लगाते हुए सड़क की तरफ भागी। इसी दौरान बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और वृद्ध सांवरी देवी बाइक की चपेट में आ गई।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को घेर लिया लेकिन बाइक सवार लोगों को चकमा देकर भाग गए । घायल महिला को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया। मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इंग्लिश पंचायत के मुखिया तनवीर अहमद ने कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपए मृतका के स्वजनों को दिया। उन्होंने बताया कि परिवारिक लाभ योजना और अनुग्रह राशि नियमानुसार आनलाइन आवेदन किए जाने के बाद मृतक के आश्रित को प्रखंड कार्यालय से मिलेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026