परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के भाग 37 के जिला पार्षद रमेश सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के भ्रष्ट आचरण को लेकर मानव संसाधन विभाग से लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी तक शिकायत पत्र दिया है।उन्होंने बताया है कि क्षेत्र के डमछु निवासी राम नरेश यादव अपने पुत्र लालू कुमार को अग्निवीर में बहाली के लिए शैक्षणिक पत्र अभिप्रमाणित कराने के लिए गए।
अभिप्रमाणित हो जाने के बाद उनसे बीईओ ने 500 रूपये की मांग की नहीं देने पर कागजात पर किया हुआ हस्ताक्षर काट दिया गया। स्कूल के हेडमास्टर के साथ बीआरसी में बुलाया गया।श्री सिंह ने आवेदन मैं बताया है कि बी ई ओ द्वारा मोबाइल पर बातें करने पर हमेशा अपमानित करने वाले भाषा का प्रयोग करती है।जिससे हम इनके आचरण से आहत रहते हैं। इनकी जमीनी जांच कराई जाए तो प्रखंड के शिक्षा विभाग मैं बह रही भ्रष्टाचार की गंगोत्री का पोल खुल जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…