मैरवा पुलिस नहीं ओझैती आई काम, चोरी हुआ आभूषण मिला

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पुलिस की कार्यशैली पर हमेशा सवाल उठते ही रहते हैं। एक बार फिर एक चोरी की घटना के बाद ऐसा ही सवाल चर्चा में है। चोरी की घटना के बाद पुलिस की सुस्ती देख ओझा की शरण में पहुंचे पीड़ित परिवार आश्चर्यचकित हैं। चोरी गया आभूषण चोर उनके घर फेंक गया। चोरी गया आभूषण तो वापस मिल गया, अब चोरी गया ढाई लाख रुपया भी वापस मिलने की उम्मीद परिवार को है। पीड़ित परिवार ही नहीं आसपास के ग्रामीण भी इसे चमत्कार के रूप में देख रहे हैं। निसंदेह इससे अंधविश्वास को बढ़ावा मिला है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कैथवली गांव में तीन जुलाई की रात व्यास सिंह कुशवाहा के घर पालतू कुत्ता को जहर देकर चोर ने हत्या कर दी और ढाई लाख रुपए नकद और आभूषण समेत दस लाख की चोरी कर ली थी।

सुबह कमरे में बिखरे पड़े सामान और आभूषण के फेंके हुए डिब्बे देख चोरी की जानकारी घरवालों को हुई तो इसकी सूचना उन्होंने मैरवा पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली लेकिन मामलों फाइलों में समेट दिया। आगे कोई करवाई नहीं होता देख पीड़ित परिवार तंत्र मंत्र के चक्कर में पड़ गए। वह दो ओझा के संपर्क में गए। पीड़ित की बात माने तो ओझा ने दावा किया था की चोरी गया आभूषण आठ दिनों में वापस मिल जाएगा। चोरी करने वाला बेचैन होकर वापस आभूषण फेंक जाएगा। चोरी की घटना के आठवें दिन सोमवार की सुबह घरवालों की नजर आंगन में रखें एक ड्रम पर पड़ी तो देखा कि पालीथिन में चोरी गए सारे आभूषण एक कपड़े से ढक कर रखे हुए थे। यह देख पीड़ित परिवार हैरान और परेशान थे। यह बात आसपास फैल गई और चोरी करने वाला ओझा के तंत्र मंत्र के डर से आभूषण को वापस फेंक दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026