सिवान: साइबर थाना ने 30 दिन में चार लाख 73 हजार 392 रुपया किया होल्ड

  • जून में एनसीआरपी पोर्टल पर हुई तीन प्राथमिकी
  • मिले आवेदन को आनलाइन कर जांच शुरू

✍️परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले में बढ़ते साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए नौ जून को एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने अनुजाति-जनजाति थाना के परिसर में नवसृजित साइबर थाना का उद्धाटन किया था। साइबर थाना के द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर एक से 30 जून तक चार लाख 73 हजार 392 रुपये को होल्ड करवाया गया है।एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि साइबर थाना के द्वारा अलग-अलग वादी के एनसीआरपी पोर्टल पर जून में कुल तीन प्राथमिकी की गई।

प्राथमिकी के आधार पर विभिन्न बैंकों में शिकायतकर्ता के खातों से धोखाधड़ी कर निकासी की गई राशि को पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर चार लाख 73 हजार 392 रुपया को होल्ड करवाया गया है। बता दें कि जिले के साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति सीधे साइबर थाना में आकर अपनी शिकायत करा सकेंगे तथा इनके शिकायत पर प्राथमिकी कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026