✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाने की पुलिस ने दो गांवों में फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पाया। इसके पहले पुलिस ने डुगडुगी बजा कर वहां पहुंचने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। मारपीट की घटना में फरार चल रहे बभनौली निवासी तैफुद्दीन सिद्दीकी और हत्याकांड में फरार अभियुक्त पीपरपाती निवासी प्रदीप दुबे के घर पर पुलिस द्वारा इश्तेहार चस्पाया गया।
इस दौरान सूचित किया गया कि आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। वहीं पुलिस ने दहेज हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्त धनौती ओपी के मकरियार निवासी अर्जुन नोनिया के घर की कुर्की की कार्रवाई की।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…