✍️परवेज अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत के नगई गांव में जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के समीप विरोध जताया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अभियंता पर उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन ने तरह-तरह के प्रयास किए है, लेकिन बिजली विभाग उसकी मंशा पर पानी फेर रहा है। यदि जला ट्रांसफार्मर को शीघ्र नहीं बदला गया तो प्रखंड मुख्यालय व विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा। विरोध जताने वालों में माया देवी, वकील पंडित, दीपक यादव, तारकेश्वर पंडित, अमित कुमार यादव आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…