मैरवा: ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में विभिन्न सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया तथा रेल मंत्री को संबोधित मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया। प्रतिकूल मौसम और शीतलहर के बावजूद मैरवा रेलवे स्टेशन परिसर में समाजसेवी राघवेंद्र कुमार खरवार के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण और व्यवसायी धरना-प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए। धरना प्रदर्शन की पूर्व सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल भी तैनात थी। धरना में संबोधित करते हुए राघवेंद्र कुमार खरवार ने कहा कि मैरवा रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित की जाए। इनमें से कई ट्रेनों का ठहराव कोविद-19 के समय स्थगित कर दिया गया। चार वर्ष बाद भी मैरवा में पुन: ठहराव नहीं किया गया।

इसको लेकर कई बार मांग पत्र सौंपा जा चुका है। मैरवा में इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र और छपरा-मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का भी मैरवा में ठहराव क्षेत्रीय जनता के हित में आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर- छपरा रेलखंड पर देवरिया सदर और सिवान जंक्शन के बाद मैरवा का रेलवे राजस्व प्राप्ति में प्रथम स्थान पर है। ऐसे में इस स्टेशन पर ट्रेनों की सुविधा बढ़नी चाहिए। धरना-प्रदर्शन में मनोज कुमार जायसवाल महेश चंद्र जायसवाल, मुकेश कुमार, मनोज कुमार मौर्य, शत्रुघ्न सिंह, प्रभाकर यादव, ध्रुव प्रसाद, रामजन्म सिंह समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे। धरनार्थियों ने रेल मंत्री को संबोधित मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव को सौंपा ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026