परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विशुनपूरा गांव में सोमवार की शाम को पुलिस ने देशी शराब बनाने की सूचना पर पहुंचकर शराब बनाने की सामाग्री को नष्ट किया। देशी शराब बनाने वाले स्थान को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने स्प्रीट को नष्ट किया। साथ हीं चूल्हा और शराब बनाने के लिए रखे गये बरतन को नष्ट किया।
पुलिस के आने पर कारोबारी मौके से फरार हो गये। गांव में दो माह पूर्व भी शराब बनाने की भठ्ठी को तोड़ा था। उस समय 25 लिटर कच्ची शराब मिली थी। रविवार को एसडीपीओ के बैठक के बाद पुलिस शराब कारोबारियो के खिलाफ अभियान चला रही है। सोमावार पुलिस ने कई स्थान पर एक साथ छापेमारी किया था। पुलिस ने रविवार कर देर रात को छापेमारी कर पंडितपूरा गांव से 6 बोतल शराब के साथ किसान चौधरी को गिरफ्तार किया है। वह पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…