परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल पुलिस ने 26 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों बतरौली निवासी शिवदेनी राम व दीपक राम बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारोबार में लिप्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 65 बोतल बंटी बबली व 19 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। बाद में दोनों को थाने लाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ नगर पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर शराब पीने के मामले में उसके पति को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि मौलेश्वरी चौक निवासी मनीष कुमार की पत्नी ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल चेकअप कराया, पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है। वहीं थाना क्षेत्र के ही बैलहट्टा पोखरा के पास से लावारिस हालत में पुलिस ने कुल 94 बोतल शराब बरामद की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…