मैरवा: जाति गणना के डाटा को अपलोड करने के कार्य की हुई समीक्षा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में जाति आधारित गणना से संबंधित डाटा को बिजागा एप्प पर प्रगणकों के द्वारा अपलोड करने के कार्य की हुई समीक्षा की।समीक्षा बैठक भें सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था।समीक्षा बैठक में बीडीओ धनंजय कुमार के साथ अपर समाहर्ता समेत कई अधिकारी भी थे। प्रखंड के आठ पंचायत एवं एक नन पंचायत में कुल 188 गणना ब्लाक बना कर जाति आधारित गणना कार्य कराया गया था।

यहा कार्य आफ लाइन और आन लाइन दोनों तरीके से करने का निर्देश प्रगणकों को दिया गया था।प्रपत्र भरने के बाद एकत्रित डाटा को प्रगणकों के द्वारा बिजागा एप्प पर अपने निर्धारित मोबाइल से अपलोड किया गया।लेकिन तकनीकी कारणों से अथवा पूर्ण डाटा सिंक्रोनाइज्ड(समक्रमिक) नही होने से सर्वर पर कुछ डाटा अपलोड नही हो सका था।समीक्षा में यह बात सामने आई की 188 प्रगणकों के द्वारा लक्षित 20616 परिवार में से 19810 परिवार का ही डाटा सर्वर पर अपलोड दिख रहा है।शेष 806 परिवार का डाटा को सिंक्रोनाइज्ड के लिए प्रगणकों को निर्देश दिए गए। तकनीकी रुप से सामने आ रही समस्याओं का समाधान करते हुए शत प्रतिशत डाटा बिजीगा एप्प पर अपलोड कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026