तरवारा:- जनती के मारल जइबू , आग के दहेज में, पाप नाही करती हो बेटी, ससुरा में भेज के………

  • 6 माह पूर्व हुई थी कुसुम कुमारी की शादी
  • घटना के बाद ससुराल के सदस्य घर छोड़कर हुए फरार
  • महिला दारोगा कंचन कुमारी एवं राहुल कुमार ने शव को किया बरामद

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में मंगलवार की रात्रि दहेज के दरिंदों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक नवविवाहिता को गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया और शव छोड़ कर फरार हो गए।घटना की सूचना पर मृतका कुसुम कुमारी के पिता योगेंद्र बैठा और रिस्तेदारों ने मौके पर पहुँच कर स्थानीय पुलिस के सहयोग शव को बरामद करते हुए पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।बतादें की नौरंगा गांव निवासी जयश्री बैठा के पुत्र शशि कुमार बैठा की शादी 23 फरवरी को 6 माह पूर्व बसंतपुर थाना के लहेजी गांव निवासी योगेंद्र बैठा के पुत्री कुसुम कुमारी के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अंतर्गत धूम धाम से हुई थी।

शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग कर रहे थे मांग पूरी नही होने पर ससुराल के लोगों ने गला घोंट कर नव विवाहिता कुसुम कुमारी को मौत के घाट उतार दिया।मृतका कुसुम कुमारी के पिता योगेंद्र बैठा ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर पति शशि कुमार बैठा,ससुर जयश्री बैठा और ससुराल के स्वजनों को आरोपित करते हुए दहेज को लेकर गला घोंट कर मौत के घाट उतारने का आरोप लगया है।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर अवर निरीक्षक कंचन कुमार और राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर कानूनी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।आगे की कार्रवाई प्राथमिकी के बाद कि जाएगी।उन्होंने बताया कि सभी नामजद आरोपित घर छोड़ कर फरार है।वहीं घटना के बाद मृतिका के पिता योगेंद्र बैठा समेत उसके मायके वालों का रोते-रोते बुरा हश्र हो चुका है।चीख पुकार से लहेजी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024