परवेज अख्तर/सिवान: पंजाब में दो सितंबर से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बालिका अंडर 14 फुटबाल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम का गठन करने को 30 सदस्यीय प्रशिक्षण शिविर में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह चैंपियनशिप आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन द्वारा आयोजित होगी। प्रशिक्षण खगड़िया के मानसी में होगा। सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए रवाना हो चुकी हैं।
रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन मुजफ्फरपुर के ढोली में 13 अगस्त को आयोजित एक दिवसीय चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इन चयनित खिलाड़ियों में सविता कुमारी( गोलकीपर), नैना कुमारी (डिफेंडर), खुशबू कुमारी स्ट्राइकर, अंशु कुमारी स्ट्राइकर, अंजली कुमारी मिड फील्डर और अराधना कुमारी स्ट्राइकर शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…