महाराजगंज में लव जिहाद का मामला सामने आया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा विशुनपुर गांव में मंगलवार को हैदराबाद से आई प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर जम कर हो-हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसआइ दिलीप कुमार दल बल के साथ प्रेमी के घर पर पहुंच कर मामला को शांत कराया। बताया जाता है कि प्रेमी मुस्लिम समुदाय का है जो महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा विशुनपुर गांव निवासी उमद अंसारी के पुत्र आमीर हुसैन है जबकि प्रेमिका सिवान जिला के सराय ओपी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक हिंदू समुदाय की है। वह अपने अपनी ननिहाल में रहती थी। तीन वर्ष पूर्व इन दोनों में प्यार हुआ। दो साल पहले दिसंबर 2021 में दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। तब वह नाबालिग थी। दोनों हैदराबाद चले गए। वहीं एक साथ किराए के मकान में रहने लगे और शादी कर लिए। प्रेमी ने जबरदस्ती उससे इस्लाम कबूल कराया।

उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात करा दिया। प्रेमी अब उसे छोड़ सिवान आ गया। घर छोड़ने के कारण लड़की के परिवार वालों ने उसे छोड़ दिया। न पुलिस में आवेदन किया और न ही खोजना चाहा। लड़की ने कहा कि नवंबर 2022 में प्रेमी आमिर ने उससे बंद कमरे में शादी की। उसके साथ पति की तरह रहने लगा। उससे संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हुई तो उसने गर्भापात करा दिया। उसने आरोप लगाया है कि आमिर ने उससे इस्लाम धर्म कबूल करवाया। इसके बाद वह आमिर के ऊपर घर ले जाने का दबाव बनाने लगी। इससे वह परेशान हो गया था। लड़की ने बताया कि दिसंबर 2022 में उसने आमिर के खिलाफ हैदराबाद में अफजलगंज थाना में मारपीट की शिकायत कराई थी। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया था। इधर जनवरी में आमिर उसे छोड़कर अपने घर सिवान आ गया तथा एक एक हास्टल में रख दिया। उसके बाद भी जून तक वह लड़की के टच में रहा। उसे पैसे भी ट्रांसफर किए।

फिर लड़के ने इसे ब्लाक कर दिया। जुलाई में लड़की प्रेमी के घर पहुंचकर उसके साथ रहने की जिद करने लगी। प्रेमी अपने घर से फरार था। स्वजनों ने बताया कि वह लड़की को अपने साथ नहीं रखेंगे। प्रेमिका उसी घर में रहने को जिद पर अड़ गई। लड़की को हंगामा करते देख स्वजन 112 नंबर पर डायल कर पुलिस किो सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लड़की को महाराजगंज थाना में लेकर आई। उसके बाद उसे महिला थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया। प्रेमिका सिवान के महिला थाना में पहुंची और शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष कुमारी अनुराधा ने बताया कि प्रेमिका ने पहले हैदराबाद में स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। हैदराबाद से ही वहां की पुलिस कार्रवाई करेगी। एफआईआर यहां पर ट्रांसफर करेगी तो हम लोग उसका जांच पड़ताल करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026