परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बंका मोड़ के समीप 27 सितंबर को बदमाशों द्वारा कपड़ा व्यवसायी पर की गई फायरिंग की घटना की जांच शुक्रवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान उन्होंने व्यवसायियों से घटना के बारे में पूछताछ की। बाद में वे मैरवा और नौतन थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने और थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिए।
उन्होंने मैरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार को बदमाशों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।ज्ञात हो कि 27 सितंबर को बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी पर फायरिंग की थी। इस घटना में व्यवसायी बाल-बाल बच गए थे। इस घटना को लेकर व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम हो गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…