✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दो बच्चों के पिता ने शादी कर ली है। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में है। मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि किशोरी का सोमवार को 164 का बयान दर्ज होगा। हालांकि किशोरी का मेडिकल टेस्ट कर दिया गया है। बताया कि किशोरी की मां ने पैसा का मामला बताया है। उधर कानून के जानकार अधिवक्ता श्रीकांत मणि तिवारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के 24 घंटे के अंदर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है।
वहीं इस पीड़िता के मामले में पुलिस के लिए यह बाध्यता नहीं है।हालांकि बरामदगी के बाद जल्द से जल्द 164 के तहत बयान दर्ज करा लेनी चाहिए। उधर बताया जा रहा है कि रविवार होने के कारण पुलिस उसे न्यायालय में 164 के बयान के लिए प्रस्तुत नहीं कर सकी।सोमवार को 164 के तहत बयान कलम बंद होगा। वहीं पुलिस ने आरोपित महेंद्र पांडेय को न्यायालय ने प्रस्तुत किया उसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…