✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर परिषद कार्यालय के सभागार में रविवार को बिहार जाति गणना में शामिल पर्यवेक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित कर सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा द्वारा गणना की समीक्षा की गई। एसडीओ द्वारा गणना की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी गति बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि 48 घंटे के अंदर धीमी गति को तेज कर घर घर जाकर गृहस्वामियों से 17 प्रश्नों का उत्तर प्रपत्र में भरकर मोबाइल एप द्वारा अपलोड करना है।
48 घंटे के अंदर काम में तेजी नहीं लाने पर कार्रवाई की जाएगी।समीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों से प्राप्त जानकारी अनुसार गणना की गति अत्यंत धीमी नजर आई है। एसडीओ ने कहा गणना के निर्धारित लक्ष्य एवं समय के अनुरूप कार्य में प्रगति लाने एवं साथ-साथ गणना कार्य के संबंधित डाटा को मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…