मैरवा: सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं : डीएम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड के मुड़ियारी और इंग्लिश पंचायत में मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी मुकुल कुमार लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि समय के साथ-साथ सरकार ने हर स्तर पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई है। सड़कें बेहतर हुई है, पुल-पुलिया का निर्माण हुआ है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी अच्छी हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। मैरवा में मेडिकल कालेज बन रहा है। सिवान में इंजीनियरिंग कालेज चल रहा है। बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा समेत सभी क्षेत्र में व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुई हैं। इन क्षेत्रों में परिवर्तन का लाभ लोग उठाएं। थाने में महिला पुलिस पदाधिकारी मौजूद हैं।

महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिल सकती हैं। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में नल जल उपलब्ध है। शुद्ध एवं स्वास्थ्य जल का सदुपयोग सभी करें। इसके अपव्यय से बचें। बिजली 20 से 22 घंटे तक आपूर्ति हो रही है। बिजली बिल में 50 प्रतिशत तक सरकार खर्च वहन करती है। बिजली की बचत भी लोग करें। गांव में सड़क नाली का निर्माण हुआ है। इसकी सुरक्षा और देखरेख पर लोग ध्यान दें। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई समस्या हो तो प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी से मिलकर समस्याओं को बताएं। अगर निदान नहीं होता है तो अनुमंडल स्तर पर और फिर जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। इसके पूर्व डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव ने भी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय कुमार, मुखिया अजय चौहान एवं तनवीर अहमद समेत जिला व प्रखंड के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026