दारौंदा: गाड़ी से शराब लूट मामले 15- 20 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा सिवान-पैगंबरपुर मुख्य पथ पर मर्दनपुर बाजार के समीप सोमवार को शराब लूटने का प्रसारित वीडियो के बाद स्थानीय थाने की पुलिस ने कार को जब्त कर ली है। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर के बयान पर 15-20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। इसमें वाहन मालिक, चालक एवं प्रसारित वीडियो में शराब लूटने वाले लोगों को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि प्रसारित वीडियो की गहनता से जांच की गई तो पाया गया कि एक रंग की मारुति बरेजा कार जो जनता बाजार के तरफ से काफी तेजी से आ रही थी। उक्त सब्जी मंडी पर पहुंचते ही एक सब्जी की टोकरी में धक्का मार दी जिसके कारण सब्जी मंडी में उपस्थित भीड़ द्वारा उक्त कार को घेर कर रोक लिया गया। इतने में गाड़ी का चालक भीड़ का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा।

तब सब्जी मंडी में उपस्थित अज्ञात भीड़ के द्वारा उक्त कार के गेट आगे पीछे दोनों तरफ के शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा कार में रखा सामान, अंग्रेजी शराब का बोतल तथा शराब का कार्टन को निकाल लिया गया। इसी बीच थोड़ी देर में पीछे से सारण की पुलिस सब्जी मंडी पर पहुंच गई तथा क्षतिग्रस्त कार को यह कहते हुए अपने साथ ले गई कि उक्त कार धक्का मार कर भागी है। उजले रंग के उक्त कार में रखा अंग्रेजी शराब का कार्टन एवं अन्य सामान को सब्जी मंडी में उपस्थित भीड़ में शामिल 15-20 अज्ञात लोगों द्वारा निकाल लिया गया। उजले रंग की कार में अंग्रेजी शराब रखना तथा बिक्री करने के उद्देश्य से परिवहन करना कार को क्षतिग्रस्त कर कार में रखे अंग्रेजी शराब तथा अन्य सामान को निकाल कर भाग जाना एक संज्ञेय अपराध बनता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026