मैरवा: हिस्से को ले पुत्र ने पिस्टल दिखा कर पिता को धमकाया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर गांव में 14 अगस्त की रात एक पुत्र ने अपने पिता को पिस्टल दिखाकर जान से मार देने की धमकी दी। पिता द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उस युवक से पिस्टल व गोली छीन ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल व गोली को बरामद किया, लेकिन आरोपित युवक भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि सेवतापुर मौजे निवासी राम प्रवेश चौहान अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान उनका पुत्र अजीत चौहान वहां पहुंचा और उनसे भूमि में हिस्सा देने की मांग की। जब पिता राम प्रवेश चौहान इससे इन्कार किया तो अजीत ने उन पर पिस्टल तान दी और जान से मार देने की धमकी देने लगा।

यह देख कर राम प्रवेश चौहान घबरा गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और मौके से अजीत से पिस्टल छीन लिए और इसकी सूचना थाना को दी। जब पुलिस पहुंची तो अजीत पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने युवक से छीनी गई पिस्टल व गोली बरामद कर थाना लाई। बताया जाता है कि राम प्रवेश चौहान का पत्नी के साथ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा चल रहा है। उसमें वह जेल जा चुका है। पत्नी अपने पति से अलग रहने के लिए भूमि में हिस्सा मांग रही है। उसका पुत्र भी भूमि में हिस्सा मांग रहा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026