मैरवा: बैंक में पैसा जमा करने आये बाइक सवार को पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर किया घायल

युवक की आंख व कान में लगी गंभीर चोट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के गुठनी मोड़ के समीप अपाची से गस्त लगा रहे पुलिसकर्मी ने एक बाइक सवार युवक को मार पीट कर घायल कर दिया. घायल की आंख और कान में गंभीर चोट आयी है. घटना की जानकारी मिलने पर घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं चिकित्सक ने आंख में गंभीर चोट लगने से सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक दरौली थाना क्षेत्र के पतौवा गांव के उपेंद्र राजभर के पुत्र अंगद कुमार के रूप में हुई है.

इस मामले में घायल अंगद कुमार ने थाना में आवेदन दिया. उसके आवेदन के अनुसार दरौली थाना के पतौवा गांव से अंगद कुमार बाइक पर सवार होकर बैंक में पैसा जमा करने गया था. जो लौटने के दौरान गुठनी मोड़ के समीप गस्त लगा रही अपाची बाइक सवार ने बिना कुछ पूछे मारपीट कर घायल कर दिया. इधर पुलिस ने बताया कि बाइक पर तीन लोग बैठे थे. लेकिन घायल ने बताया कि बाइक पर दो लोग ही सवार थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026