परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक शनिवार को आपदा जनित जानमाल की हानि को देखते हुए वार्षिक समय सारिणी जारी की गयी है. ताकि आपदा से बचाव के बारे में यह आदत के रूप में विकसित हो सके. इसी के तहत जुलाई के चौथा शनिवार को मध्य विद्यालय सरौति में हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन की जानकारी शिक्षक अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में दी गयी. साथ ही अभ्यास भी कराया गया. शिक्षक श्री सिंह ने बच्चों को बताया कि कीटाणु हरेक जगह रहते हैं. खासकर गंदे जगहों पर, इसे हम आंखों से नहीं देख सकते. कीटाणु पकड़ा-पकड़ी खेल खेलकर बीमारियां फैलाते हैं.
जैसे अशुद्ध पानी पीना,खुले में पैखाना करना,पैखाना के बाद साबुन से हाथ नहीं धोना इसके फैलने के मुख्य कारण है. इससे उल्टी, बुखारी, पेटदर्द, दस्त और सर्दी खांसी जैसी बीमारियां फैलती हैं. इसलिए खाना खाने के पहले और शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोना चाहिए.हमेशा शुद्ध पानी पीना चाहिए और खुले में शौच नहीं करना चाहिए. श्री सिंह ने आगे बताया बरसात का मौसम शुरू हो चुका है..ऐसे में हमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए.आसपास पानी जमा नहीं होने दें. कूड़ा-कचरा को इधर-उधर नहीं फेंके. निर्धारित स्थान पर फेंकने से बीमारियां नहीं फैलती हैं.थोड़ी सी सावधानी से हम बीमारियों से बच सकती है. श्री सिंह ने बच्चों के साथ विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई के साथ इसका अभ्यास भी कराया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…