मैरवा: अस्पताल व्यवस्था की विधायक ने की समीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में शनिवार को विधायक ने अस्पताल में चिकित्सीय व्यवस्था की समीक्षा को लेकर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। विधायक अमरजीत कुशवाहा ने डेंगू रोग से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे मे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डेंगू से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि उन्हें ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि चिकित्सक रेफरल अस्पताल में नियमित और निर्धारित समय नहीं आते हैं। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सुधार की आवश्यकता है। सरकार बदल चुकी है तो चिकित्सकों को भी यह समझना चाहिए कि व्यवस्था भी बदली है और उन्हें भी बदलना होगा। अस्पताल में दवा की कमी की बात भी सामने आई।

बैठक के पहले विधायक ने अस्पताल का निरीक्षण किया। कुछ रोगियों से बातें की। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि रोगियों को अस्पताल से सभी दवाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती है। विधायक ने बैठक के दौरान यह मामला भी उठाते हुए कहा कि अस्पताल में निर्धारित सभी दवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने रेफरल अस्पताल के लिए निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया एवं उपस्थिति पंजी की जांच की गई। ड्यूटी पर पणजी के मुताबिक चिकित्सक और स्वास्थ्य में उपस्थित पाए गए। बाद में विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार के लिए बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बैठक पूर्व नियोजित थी इसलिए निरीक्षण के दौरान सब कुछ चुस्त दुरुस्त पाया गया। लेकिन इसके बाद जल्द ही वे फिर निरीक्षण करेंगे। वे देखेंगे कदिए गए निर्देश का कितना अनुपालन हो रहा है। सुधार नहीं होने पर स्वास्थ्य मंत्री से इसको लेकर वे बात करेंगे। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. उषा सिंह समेत अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी के अलावा भाकपा माले के जीसू अंसारी, सत्येंद्र चौहान, उपेंद्र साह, मुकेश कुशवाहा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, गोपाल प्रसाद समेत कई लोग थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026