परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम आजाद हिंद सरकार का 80 वां स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर बैकुंठपुर के पूर्व विधायक विद्याभूषण सिंह की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने वर्तमान परिवेश में समाज के जेनरेशन एवं समकालीन चुनौतियों के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पदचिह्नों पर चलने से ही देश व समाज मजबूत होगा।
इसके लिए युवाओं को बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर व्यवस्था परिवर्तन को लेकर प्रखंड स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर महाराजगंज के पूर्व विधायक हेमनारायण साह, स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह, पूर्व डीआइजी रामनारायण सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रभुनाथ शर्मा, मौलाना साबिर, हरेंद्र सिंह, जगन्नाथ आजाद आदि ने अपना- अपना विचार रखा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…