मैरवा: तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर मोड़ के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन युवक को धक्का मार दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रकौली गांव निवासी आसु, चंदन कुमार व रोहित कुमार शामिल हैं।

घायल आशु की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सूचना प्रेषण तक सदर अस्पताल में चल रहा था। मामले में घायल चंदन ने बताया कि मैरवा में बहन के घर से दो मित्रों के साथ अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान इंग्लिशपुर मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर दी और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026