परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के धनौती गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक वृद्ध को धक्का मार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। मृतक धनौती गांव निवासी आमिर नट थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आमिर घर से बाजार पैदल ही दवाई खरीदने जा रहे थे इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। जब तक लोगों की भीड़ एकत्रित हुई, तब तक चालक मौका पाकर फरार हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने स्वजनों के लिखित आवेदन पर अज्ञात वाहन चालन के खिलाफ प्राथमिकी की है। स्वजनों ने बताया कि आमिर मजदूरी का काम करते थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…